हमारे बारे में

Fotosearch क्या है?

Publitek, Inc., dba Fotosearch रोयल्टी मुक्त एवं अधिकार प्रबंधित फोटोचित्र, चित्र, नक्शे, वीडियो और श्रव्य सामग्री का प्रदाता है। हम अनेक स्टोक अभिकरणों को एक साथ लाकर एक ही जालस्थल में से विश्वभर के स्टोक फोटोचित्र उपलब्ध कराते हैं™। Fotosearch के पास उपलब्ध सामग्रियों को अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के आधार पर प्राप्त किया जा सकता है और उन्हें अपने विज्ञापनों, प्रचार सामग्रियों, जालस्थलों आदि में उपयोग हेतु आसानी से अधिभारित (डाउनलोड) किया जा सकता है। जब आप किसी छवि, वीडियो क्लिप या श्रव्य क्लिप का उपयोग करने की अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) खरीदते हैं, तो उस वस्तु के प्रकाशक के अनुज्ञप्ति करार के आधार पर ऐसा करते हैं। खरीदने के पूर्व हम आपको यह अनुज्ञप्ति करार देखने के लिए उपलब्ध कराते हैं।

हम कौन हैं

Publitek, Inc का सहयोगी विभाग Publishing Perfection की स्थापना वर्ष 1987 में हुई जब इलेक्ट्रोनिक प्रकाशन शैशवकाल में ही था। Publishing Perfection ग्राफिक अभिकल्पन एवं प्रकाशन के क्षेत्र के विशिष्ट पेशेवर ग्राहकों को लेसर मुद्रक, छवि स्कैनर एवं पृष्ठ विन्यास सोफ्टवेयर जैसे विशेषीकृत उपकरण उपलब्ध कराने लगा।1990 के दशक के प्रारंभिव वर्षों में हमने अपनी सूची में स्टोक फोटोचित्र भी शामिल किए और हमारे ग्राहकों ने इसे खूब सराहा। अब ग्राफिक अभिकल्पकों को एक ऐसा सेवा-प्रदाता उपलब्ध था जो उनकी सभी पेशेवरीय आवश्यकताओं को पूरा कर सकता था : एक ऐसी सूची जो उन्हें ग्राफिक अभिकल्पन का हार्डवेयर, सोफ्टवेयर और अब स्टोक फोटोचित्र खरीदने की सुविधा देती थी। हमने 1990 के दशक के मध्य में PhotoDisc के डिस्कों का विपणन शुरू गिया। बाद में इसे GettyImages नामक कंपनी ने खरीद लिया। हमने Digital Stock ब्रांड के डिस्कों को भी अपनी सूची में शामिल किया। बाद में इसे Corbis ने प्राप्त कर लिया और यह उनके रोयल्टी मुक्त पेशकश का केंद्र बन गया।वर्ष 1998 में हमने Fotosearch जाल स्थल शुरू किया जिसमें हमने अपनी सूची के विभिन्न छवि प्रकाशकों को एक स्थान पर उपलब्ध कराया, ताकि हमारे ग्राहक उन सबकी सामग्रियों को एक ही जगह पर से खोज सके। Fotosearch विश्व भर के 90 से भी अधिक प्रकाशकों का अधिकार प्रबंधित एवं रोयल्टी मुक्त फोटोचित्रों, चित्रों, वीडियो फुटेज और श्रव्य सामग्री का एक अतिविस्तृत संग्रह प्रस्तुत करता है। Fotosearch स्टोक फोटोग्राफी उद्योग का पथ-प्रदर्शक है। हम अपने जालस्थल में नई सुविधाएं निरंतर जोड़ते रहते हैं और अपने ग्राहकों को उत्कृष्ट निजी सेवाएं प्रदान करते हैं ताकि ग्राफिक अभिकल्पक अपनी जरूरत का आदर्श फोटोचित्र चुटकी भर में प्राप्त कर सकें™।

हमसे संपर्क करें
  • पता

    Publitek, Inc. dba Fotosearch
    21155 Watertown Road
    Waukesha, WI 53186-1898 USA
  • फ़ोन

    +1-262-717-0740 (केवल अंग्रेजी में)
  • ईमेल

    fotosearch@fotosearch.com
Send us a Message